सैफई कोविड अस्पताल में नौ दिन से इलाज करा रहे 75 साल के वृद्ध की मौत हो गई है। कोरोना से यह 68वीं मौत है। सोमवार को 15 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 58 दिन बाद सबसे कम 15 संक्रमित मिले हैं। 25 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि विजय नगर निवासी वृद्ध को तीन अक्तूबर को शाम 4:34 बजे सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 अक्तूबर की सुबह 7:30 बजे कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। जिले में हुई यह 68वीं मौत है। बताया कि सोमवार को जिले में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें सात महिलाएं व आठ पुरुष शामिल हैं। सोमवार को 25 संक्रमित ठीक हुए हैं। 58 दिन बाद 15 सबसे कम संख्या है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4443 हो गई है। स्वस्थ मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर 4021 हो गई है। सक्रिय केस की संख्या 354 है।
सोमवार को सबसे ज्यादा तीन संक्रमित भरथना चौराहे में मिले। यहां 10 व 15 साल के बच्चे व 43 साल की महिला शामिल है। सराय दयानत में दो संक्रमित मिले। इनमें 15 साल का किशोर व 29 साल की महिला शामिल है।
इनके अलावा शहर में राजपूत कालोनी में 28 साल की महिला, कुश कालोनी में 32 साल का युवक, विवेक विहार कालोनी में 30 साल की महिला, ओमपुरम कालोनी में 45 साल का व्यक्ति, घटिया अजमत अली में 38 साल का युवक, सिंचाई कैंप में 35 साल की महिला शामिल है।
जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अड्डा ज्ञान सिंह में 27 साल का युवक, लखना में 24 साल की महिला, चितभवन में 30 साल की महिला व ग्राम देवरपुर- सैफई में 45 साल का व्यक्ति शामिल है।