फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा

Sun, 05 Nov 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
सेविन हिल्स में परीक्षा में देते छात्र-छात्राएं एवं निरीक्षण करते प्रधानाचार्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पक्का बाग स्थित सेविन हिल्स स्कूल में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2017 का आयोजन किया गया। डेढ़ घंटे चली छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह दस बजे से स्कूल के 18 कक्षों में शुरू हुई। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकृत 350 छात्र-छात्राओं में से 222 परीक्षार्थी शामिल हुए। 128 गैर हाजिर रहे। छात्रवृति परीक्षा में कुल मिलाकर 65 प्रतिशत परीक्षार्र्थी शामिल हुए। खास बात ये रही कि इस परीक्षा में पड़ोसी जिला औरैया से भी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई।
विज्ञापन


  बच्चों को छात्रवृत्ति की परीक्षा दिलवाने के लिए अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर समय से पूर्व ही पहुंच गए थे। परीक्षा शुरू होने से 15 मिन पूर्व सभी को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले ही एक विशेष काउंटर पर रखवा लिया गया था। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा नौ के 49 पंजीकृत परीक्षाथियों में 16 अनुपस्थित रहे। कक्षा 10 के पंजीकृत 65 परीक्षार्थियों में से 33 अनुपस्थित रहे। कक्षा 11 के  सबसे ज्यादा 148 पंजीकृत परीक्षार्थियों  में से सबसे ज्यादा 51 अनुपस्थित रहे।

इसी प्रकार कक्षा 12 के पंजीकृत 88 परीक्षार्थियों में से 28 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कुछ कक्षों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा कराने में विद्यालय की ओर से उप प्रधानाचार्य खुशी टंडन के अलावा अनुपम श्रीवास्तव, अहमद, अतुल कुमार, फरीन, अलीशा, जितेन्द्र कुमार, काजल तिवारी, ममता शर्मा, नूरी, नेहा पाल, पंकज, सोनम, विजय कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, मनोज सेंगर, शोभित कुलश्रेष्ठ, सीमा शाक्या, मानवेन्द्र, गौरव वर्मा, समन जाफरी, रुपेन्द्र दुबे आदि शामिल रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें