फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से विवाद के बाद युवती बिजली के पोल पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी से विवाद से नाराज एक युवती हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। जब लोगों ने उसे पोल पर चढ़े देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों के समझाने पर युवती एक घंटे बाद पोल से उतरी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 18 वर्षीय पुत्री का गुरुवार को भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद से क्षुब्ध युवती करीब पांच बजे घर से निकलकर गांव के बाहर लगे हाई टेंशन के पोल पर चढ़ गई। जब आसपास जानवर चरा रहे लोगों ने देखा तो उसे समझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों की मदद से युवती को समझा बुझाकर उतरने के लिए कहा। करीब एक घंटे बाद युवती पोल से उतरी और आकर बेहोश हो गई। बाद में परिजन उसे सैफई पीजीआई ले गए। लोगों का कहना था कि जिस समय युवती पोल पर चढ़ी उस समय बिजली नहीं थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें