इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 25 से 31 जनवरी तक चलने वाले मतदाता जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को चार महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
केके महाविद्यालय, एसएमजीआई जनता, महाविद्यालय तिरुपति बालाजी महाविद्यालय, कृषि इंजीनियरिंग महाविद्यालय इटावा सहित जनपद के कई महाविद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिला मतदाता अभियान के संयोजक मृत्युंजय चौधरी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना होगा।
तभी हम देश के लिए एक अच्छी सरकार भी चुन सकेंगे। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सुमित प्रजापति, जिला संयोजक मयंक राज दुबे, नगर अध्यक्ष डॉ आशीष त्रिपाठी नगर मंत्री कुशल चौधरी, गौरव, सनी आदि एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया ।