इटावा। पहले लाल व सफेद कार्ड से राशन का वितरण होता था, लेकिन नयी व्यवस्था के बाद से पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
सैफई विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नायकपुर व ग्राम पंचायत पिडारी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोग राशन को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। पिछले दो माह से राशन नहीं मिला है। लोगों ने बताया कि राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम दर्ज नहीं है। इस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन कार्ड को लेकर तहसील व ब्लॉक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।