फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन न लेने पर काशीपुर गांव की बिजली हुई सप्लाई बंद 18-03-26

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बगैर कनेक्शन लिए बिजली का उपभोग कर रहे ग्रामीणों को विभाग के जेई ने तगड़ा झटका दिया है। बसरेहर क्षेत्र के काशीपुर गांव के एक हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी, जिससे करीब ढाई सौ लोग प्रभावित हुए हैं। जेई मोहित कुशवाहा ने बताया कि लोग जब तक कनेक्शन नहीं लेंगे आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। यह निर्णय शासन के निर्देशानुसार लिया गया है। सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन देने के लिए गांव में कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन



बिजली विभाग की टीम ने गत शुक्रवार को काशीपुर गांव में कैंप लगाया था। ग्रामीणों से सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन लेने की अपील की गई। जेई ने बताया कि गांव में करीब 400 घर हैं। लगभग सभी घरों में बगैर कनेक्शन बिजली का उपभोग हो रहा था। शिविर में गांव के एक हिस्से के लोगों ने कनेक्शन करवा लिए। दूसरे हिस्से के लोगों ने नहीं करवाए तो इनसे केबल उतारने को कहा गया है।

गांव के उस हिस्से की सप्लाई बंद कराई गई है। उन्होंने बताया कि बगैर कनेक्शन बिजली का उपभोग नहीं किया जा सकता, शासन के इसी निर्देश पर यह कदम उठाया है। बिजली कनेक्शन होने पर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। एक्सईएन ग्रामीण पीएम प्रभाकर ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में यह बात नहीं आई है। यदि जेई ने कनेक्शन न होने पर आपूर्ति बंद की है तो शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हुआ है।उधर, अवर अभियंता ने रामनगर गांव में दो लोगों को चोरी से बिजली का उपभोग करते पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गांव के करीब ढाई सौ लोग हुए प्रभावित
-बसरेहर क्षेत्र के अवर अभियंता ने दिया झटका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें