फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर बंबे में गिरा, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार। सरसईनावर बरौना मार्ग पर कठौतिया के समीप तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर संतुलन बिगड़ने से बंबे में जा गिरा। बंबे में पानी भरा था। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पर ही बैठा रहा। गांव वालों ने उसे बचा लिया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल लिया गया। शनिवार को केशवपुर निवासी अंगद सिंह अपना ट्रैक्टर बरौना की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


बंबे के किनारे से गुजरते समय ग्राम कठौतिया के समीप ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया। तेज गति चालक नियंत्रित नहीं कर सका। फलस्वरूप ट्रैक्टर बंबे में जा गिरा। बंबे के पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब चालक को बंबे में फंसा देखा। तो ग्रामीणों ने बंबे के पानी में छलांग लगाकर चालक को सुरक्षित निकाल लिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें