फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावक के आंखें खुलने का है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लायन सफारी में शेरनी जेसिका का शावक तीन दिन का हो गया है। तीसरे या चौथे दिन शावक अपनी आंखें खोल सकता है। शावक के आंखें खोलने को सभी को इंतजार है। जेसिका के दोनों शावक पहले से ही सफारी की शान बने हैं। अब तीसरे शावक ने सफारी की रौनक को और बढ़ा दिया है। सफारी प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ही पूरे घटनाक्रम पर निगाह रखे है। शेरनी ने बुधवार शावक के साथ बैठकर मौसम की धूप का आनंद लिया। उसे दूध भी ली।
विज्ञापन

लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने 15 जनवरी को एक शावक को जन्म दिया था। अभी तक शावक के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नर है या मादा। जैसे ही शावक सामान्य स्थिति में पहुंचेगा उसके बाद ही उसके बारे में जानकारी मिलेगी। आने वाले दस पंद्रह दिनों में जेसिका के बड़े हो चुके दो शावक शिंबा और सुल्तान के साथ इस तीसरे शावक की उछलकूद देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें