अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के पक्काबाग तिराहा के पास बाइक से जा रहे दो लोगों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के किकयानी गांव की मडै़या निवासी प्रताप सिंह राजपूत अपने रिश्तेदार महावीर सिंह (70) निवासी कांशीराम की मड़ैया थाना इकदिल को लेकर किसी काम से इटावा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पक्का बाग के पास पहुंची। पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लागने से महावीर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। प्रताप को भी चोटें आई। चालक ट्रक को लेकर भाग गया।
दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर राधे राधे ढाबा के पास हुई। जहां पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राधेश्याम निवासी मुन्नी की मड़ैया थाना इकदिल व श्याम बाबू निवासी कल्याणपुरा घायल हो गए। तीसरी घटना टिक्सी मंदिर के पास हुई जहां बाइक की चपेट में आने से शैलेष निवासी महेवा घायल हो गए। लखना चकर नगर रोड पर जमुना पुल के पास पिकअप की चपेट में आने से हेमंत निवासी सिंडौस घायल हो गया। कोतवाली चौराहे के पास बाइकों की भिड़ंत में शमशाद निवासी रानी बाग घायल हो गया। सिविल लाइंस क्षेत्र के विक्रमपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अजय निवासी गाड़ीपुरा घायल हो गया।
- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
- अन्य सड़क हादसों में छह लोग हुए जख्मी
- चालक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में गंभीर चोटें