फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से छात्रा की मौत लोंगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर भवानी पुरा गांव के पास शुक्रवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कार ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ओवर ब्रिज बनवाने व छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। एसओ बकेवर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। मृतका के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव के मौजा हिंगुंठिया निवासी शिव प्रकाश की 16 साल की पुत्री मोहिनी लोक मान्य रूरल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी साइकिल से स्कूल जाने के लिए लिए निकली थी। जैसे ही वह भवानी पुरा गांव के पास हाईवे पार करने लगी। तभी इटावा की ओर से तेजी से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे मोहिनी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। चौकी प्रभारी महेवा राम शंकर उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार ओवरब्रिज बनवाने की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। फिर से हादसा हो गया। लोगों ने ओवरब्रिज बनवाने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। सूचना मिलने पर एसओ बकेवर आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। एसओ के आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, छात्रा की मौत की जानकारी मिलने पर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंजू लता व प्रबंध समिति के उप सचिव राजू दुबे भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। छात्रा की मौत के बाद कॉलेज में छुट्टी कर दी गई। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार जब्त कर ली गई है। कार चालक और उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


- कार ने छात्रा को रौंदा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
- भवानी पुरा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
- छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी
- एसओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया




















फोटो नं 09- मोहिनी (फाइल फोटो)।
फोटो नंबर10- हाईवे पर शव रखकर बिलखती महिलाएं।
फोटो नंबर 11- मौके पर पकड़ी गई कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें