फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छह घायल

Sun, 03 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कबूली गंाव के पास ट्रक की टक्कर से सड़क के नीचे पलटी पड़ीं कारें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर कबूली गांव के पास तेजी से आ रही कारों में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कारें पटरी पर पलट गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। इससे रोड जाम हो गया। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


चौबिया क्षेत्र के गंाव टकपुरा निवासी गंभीर सिंह पुत्र जबर सिंह अपने रिश्तेदार राम नारायण पुत्र साहब सिंह व अजय पुत्र राम नारायण निवासी यदुवंश नगर मैनपुरी के साथ कार से इटावा से गांव की ओर जा रहे थे। इसके अलावा  स्कार्पियो में सवार मलिक कुमार पुत्र अरविंद निवासी नगला केहरी थाना बेवर अपने साथी अमित पुत्र जितेंद्र व सनी पुत्र राजवीर के साथ इटावा की ओर आ रहे थे। कबूली के पास एक ट्रक ने बेेवर की ओर से आ रही स्कार्पियो में टक्कर मार दी।

पीछे से आ रही कार के चालक ने अपनी कार को बचाने का प्रयास किया तो कार ट्रक को छूती हुई सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। कारों के पलट जाने से रोड पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।  कारों व ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया। घायलों ने प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें