फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात सैफई रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से भारी मात्रा में असलहे,  कारतूस और कन्नौज से लूटा गया परचून से भरा ट्रक बरामद हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली से परचून का सामान लेकर लखनऊ जा रहे ट्रक को बदमाशों ने दो दिसंबर की रात कन्नौज जिले की सीमा में लूट लिया। चालक एवं हेल्पर को बंधक बना अपनी गाड़ी में डाल लिया और उसे फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कस्बे के पास फेंक दिया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कन्नौज, फर्रुखाबाद  पुलिस छानबीन में जुटी थी। रविवार रात क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां टीम के साथ जसवंत नगर- सैफई रोड पर चेकिंग कर रहे थे। सामने से आई ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक में मौजूद बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इस आगे जसवंत नगर पुलिस ने नाकेबंदी की और पीछे से क्राइम ब्रांच टीम लगी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान ट्रक में मौजूद छह बदमाशों से  तीन तमंचे, कारतूस, तीन छुरी, चार मोबाइल भी बरामद हुआ। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि बदमाशों ने यह बात स्वीकर किया कि उन्होंने ट्रक को कन्नौज से ही लूटा था। लूटे गए सामान की कीमत करीब पचास लाख है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में नाम मगन यादव उर्फ अमित पुत्र राजेंद्र सिंह, विकास यादव पुत्र राकेश सिंह यादव निवासी भगवतीपुर थाना एलाऊ जिला मैनपुरी, पुष्पेंद्र यादव पुत्र छोटे सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा, विनोद प्रजापति पुत्र राम प्रताप निवासी नगलासुभान थाना सैफई, मलखान उर्फ भूरे पुत्र शिव प्रसाद कठेरिया निवासी लोहिया नगर बकेवर, कुलदीप कुमार सोनी पुत्र सोनी लाल निवासी लोहिया बकेवर बताए हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार के इनाम की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी राम किशन यादव, सीओ जसवंतनगर चंद्र देव यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें