ताखा में विद्युत विभाग की टीम ने मारा छापा। 55 कनेक्शन काट कर 31 लाख रुपये की वसूली की। वहीं टीम के छापों से कटिया चोरो में हड़कंप मच गया। ताखा क्षेत्र में 24 घंटे बिजली का लाभ लेने वाले बिल जमा करने में काफी पीछे है। अब ताखा में एसडीओ की तैनाती कर दी गई हैं।
उन्होंने जनपद में वसूली अभियान में पिछड़ा ताखा में वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को एसडीओ ताखा राजीव कुमार, अवर अभियंता गिरजा शंकर वर्मा ने टीम के साथ बदकनशाहपुर, टिपटिया, नगला गंगे, भगवानपुरा, ऊसराहार, नगला झाबर, भरतपुर में जगह जगह छापा मारा।
घरेलू कनेक्शन के साथ नलकूप व आटा चक्की के कनेक्शन चैक किए गए। जिनके बिल जमा नहीं थे उनके कनेक्शन काट दिए गए। तमाम लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर अपना कनेक्शन कटने से बचा लिया। एसडीओ राजीव कुमार ने बताया दिसंबर माह में उन्होंने चेकिंग के दौरान 31 लाख रुपये की वसूली की है।
जब कि 55 उपभोक्ताओं के बिल न जमा करने पर कनेक्शन काट दिए गए हैं । उन्होंने बताया ताखा में पहली बार लक्ष्य के अनुसार बकाया राशि वसूली गई है। मंगलवार को जब एसडीओ बदकन शाहपुर और टिपटिया में चैकिंग करने पहुंचे तो तमाम उपभोक्ता घरों से गायब हो गए।
उन्होंने आटा चक्की पर छापा मारा तो बिल जमा न करने पर तुरंत कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान तमाम उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिल आने की शिकायत की। उन्होंने सभी को मीटर लगवाने के निर्देश दिए।