फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाः सौ केंद्रों पर परीक्षा देंगे 52 हजार छात्र

Thu, 19 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार से शुरू होने जा रही परीक्षाआें के महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम समय पर दो और परीक्षा केंद्र बना दिए जाने से जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या अब सौ हो गई है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के 52 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए बुधवार को जिला विद्यायल निरीक्षक ने कई कें द्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षाओं में माध्यमिक तथा बेसिक के मिलाकर करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

सौ परीक्षा केंद्रों पर 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए है। यानि प्रत्येक चार केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट होगा जो निरंतर केंद्रों पर भ्रमण कर सामूहिक  नकल पर शिकंजा कसेंगे। इसके अलावा सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम क ी ओर से जारी निर्देश में जोनल अधिकारियों से भी निरंतर भ्रमण करते रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी छह सचल दलों का गठन किया गया है। इन दलों में पांच-पांच सहयोगियों को भी शामिल किया गया है। माध्यमिक के 3500 तथा बेसिक के 2500 शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। कें द्र पर रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर प्रधानाचार्य तक के लिए पहचानपत्र अनिवार्य किया गया है।

निरीक्षण के दौरान कें द्र पर मौजूद किसी कर्मचारी के पास यदि पहचानपत्र नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पहले सभी माध्यमिक शिक्षकों के पहचानपत्र बोर्ड से ही बनकर आने थे, लेकिन बाद में डीआईओएस स्तर से बनाए जाने के निर्देश बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं।

परीक्षा के लिए पहले जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें छह राजकीय, 45 सहायता प्राप्त तथा 47 वित्तविहीन विद्यालयों क ो परीक्षा केंद्र बनाया गया। अंतिम समय में दो और भगवनी देवी बालिका विद्यालय ढ़कपुरा भरथना तथा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालन अड्डा ऊसराहार को भी केंद्र बनाए जाने से वित्तविहीन परीक्षा कें द्रों की संख्या 49 हो गई है।

अब 244 विद्यालयों में अध्ययनरत 52,182 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के  छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सुबह 7.30 से 11.15 बजे तक चलेंगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। गुरुवार को पहले दिन हाईस्कूल प्रारंभिक तथा इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य की परीक्षा होगी।

बेसिक शिक्षकों पर होंगे आईकार्ड
बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने वाले माध्यमिक शिक्षक ों के आईकार्ड डीआईओएस कार्यालय से जारी किए जा रहे हैं। 3500 शिक्षकों के ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार तक 90 फीसदी से अधिक कार्ड बनाए जा चुके थे। बेसिक शिक्षकों के कार्ड संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए जा रहे हैं। अंतिम दिन तक आई कार्ड बनवाने के लिए विद्यालयों के प्रतिनिधि आते रहे। यानि कोई भी कें द्र पर बिना कार्ड के नहीं रहेगा।

संवेदनशील केंद्रों पर होगी विशेष व्यवस्था
जिले में 16 परीक्षा केंद्रों का संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। उक्त सभी केंद्रों पर बाहरी तत्वों से निपटने के लिए पुलिस बल की तो तैनाती की ही जाएगी, साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी स्टे करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा गणित, विज्ञान तथा अग्रेजी की परीक्षा में विशेष नजर रखी  जाएगी। इसके अलावा उक्त केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट का भी मूवमेंट रहेगा।

केंद्र पर रहेगा 2-1 का पुलिस गार्ड
डीआईओएस की ओर से परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए  सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की एसएसपी से अपील की गई है। प्रत्येक कें द्र पर एक दरोगा तथा दो सिपाही तैनात करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी सचल दलोें के लिए भी दो-दो पुलिस कर्मी मांगेे गए है। लेकिन परीक्षाओं के दौरान वीआईपी मूवमेंट के कारण फोर्स की उपलब्धता मुश्किल हो गई है।

हाईस्कूल
कुल परीक्षार्थियों की संख्या -28,204
छात्रों की संख्या -15094
छात्राओं की संख्या -13110
प्राइवेट छात्र -690

इंटरमीडिएट
कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 23978
छात्रों की संख्या- 12163
छात्राओं की संख्या- 11815
प्राइवेट छात्र -2070

कुल परीक्षा केंद्र -100
राजकीय कालेज -06
सहायता प्राप्त विद्यालय- 45
वित्तविहीन -49
संवेदनशील केंद्र -16
जोनल मजिस्ट्रेट -06
सेक्टर मजिस्ट्रेट -25
सचल दलों की संख्या -06

बोर्ड द्वारा दो नए परीक्षा केंद्र बना दिए जाने से केंद्रों की संख्या 100 हो गई हैै। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक कें द्र पर एक दरोगा तथा दो सिपाही लगाने क ी डिमांड की गई है। वीआईपी मूवमेंट होने के कारण थोड़ी सी परेशानी जरूर है लेकिन पर्याप्त फोर्स की तैनाती को लेकर पुलिस अफसरों से चर्चा चल रही है।-डॉ. देवेंद्र प्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें