इटावा। भरथना नगर पालिका पूर्व चेयरमैन सहित 52 कोरोना संक्रमित सोमवार को मिले।
2115 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अगस्त के महीने में 1413 लोग संक्रमित मिले हैं। औसतन 45 संक्रमितों का रोज मिलना रहा। महीने में तीन बार 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।
सोमवार को संक्रमित मिलने वालों में भरथना नगर पालिका की पूर्व महिला चेयरमैन शामिल हैं।
भरथना के गिहार नगर में तीन तथा आजाद रोड में दो लोग संक्रमित मिले। शहर के गाड़ीपुरा मोहल्ला में एक हो परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले। जिन्हें डॉ. विनोद शर्मा की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। यशोदानगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। पुरबिया टोला में तीन लोग संक्रमित मिले इनमें मां - बेटी शामिल हैं।
गांधी नगर तथा अशोक नगर में पिता-पुत्र संक्रमित मिले हैं। शिवा कालोनी, सिविल लाइन व फ्रेंडस कालोनी में 2-2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अन्य स्थानों पर पक्का बाग, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, नई मंडी, विजय नगर, उर्दू मोह ल्ला, सती मोहल्ला, ओमपुरम, भरथना चौराहे, सराय शेख, सैफई, कैस्त जसवंतनगर में 1-1संक्रमित मिले।
लखना के मोहल्ला कालिका देवी में पूर्व में संक्रमित गुड विक्रेता की पत्नी व पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। विक्रेता को बुखार आने तथा इटावा दवा लेने जाने पर कोरोना हुआ था। अब पत्नी और पुत्र संक्रमित हो गए। दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। मां-बेटे के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की, साथ ही 139 लोगों के सैम्पल लिए गए। महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में एलटी अमर सिंह पाल, एएनएम प्रीती पाल ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की।
जिला मुख्यालय से आई सैम्पलिंग टीम ने 135 लोगों के सैंपल लिए। टीम में डॉ. रवि राजपूत, एलटी विजय गुप्ता, अजहर खां, बीनस, विकास बघेल, अतर सिंह शामिल रहे। नगर पंचायत के ईओ देवेंद्र सिंह ने वार्ड को सैनिटाइज कराया। लोगों से मास्क लगाकर रहने की सलाह दी। लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने कहा ऐसा न करने पर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।