फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खांदी कटने से गेहूं की फसल डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इंद्रापुर माइनर में खांदी कटने से कस्बे के किसानों की गेहूं फसल में पानी भर गया है। इससे फसल खराब हो गई है। सूचना के बावजूद विभागीय कर्मियों ने खांदी बंद नहीं की है। इससे किसानों में नाराजगी है। वहीं बुधवार देर शाम सात बजे पुरावली क्षेत्र के ढका ताल गांव में भी बंबी कटने से पचास बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन


किसान शिव किशोर मिश्रा ने बताया कि उनके खेत के पास मंगलवार रात में अधिक पानी के दबाव में खांदी कट गई। इससे उनके खेतों के अलावा रामकुमार तिवारी, पुरुषोत्तम शुक्ला, रामकृष्ण, श्रीकृष्ण शुक्ला, राजू त्रिपाठी , चंद्रशेखर, सुधीर, संतोष, बांकेलाल, राजू मिश्रा और पंकज समेत कई किसानों के खेतों में पानी भर गया है। इस ज्यादातर खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी है। कुछ फसल कट गई है, उसके गठ्ठर खेतों में ही पड़े हैं।

बुधवार सुबह किसानों ने खांदी बंद करने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। किसानों का आरोप था कि नहर विभाग की लापरवाही से नहर कटी है। फसल के नुकसान का मुआवजा नगर विभाग को देना चाहिए। नहर विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताय कि रजबहों का पानी कम करा दिया गया है। जेसीबी की व्यवस्था कर जल्द ही खांदी बंद करा दी जाएगी। वहीं बुधवार देर शाम सात बजे पुरावली क्षेत्र के ढका ताल गांव में भी बंबी कटने से पचास बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें