इटावा। कौशल विकास योजना के अंतर्गत सब्दलपुर गांव में बने आईटीआई में वर्ष 2017-18 बैच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हुई। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने डीएम ज्ञापन दिया। इसमें परीक्षा कराए जाने की मांग की गई।
छात्रों ने बताया कि 2017-18 में आईटीआई में प्रवेश लिया गया था। विद्यालय ने 2016-17 व 2018-19 की परीक्षाएं संपन्न कराई है, लेकिन वर्ष 2016-17 के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं आज संपन्न नहीं कराई गई। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी चकरनगर को लिखित रूप से दी थी। छात्रों ने बताया किटीपी कोड 2768 बैच कोड 012768359002 के तहत बैच 21 अगस्त 2017 को स्टार्ट हुआ था। आठ जनवरी को बैच समाप्त हुआ था। जिसका सेन्टर कोड 27684301 है, लेकिन अब इसका प्रशिक्षण नहीं दिया गया। ब्यूरो