फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में आज होगा 51 जोड़ों का विवाह

Mon, 05 Feb 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को प्रदर्शनी पंडाल परिसर में कुल 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल होंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। आशीर्वाद देने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य रुप से मौजूद रहेंगे। शासन की ओर से प्रति शादी के लिए 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 20 हजार रुपये लड़की के  खाते में तथा 10 हजार रुपये का गिफ्ट प्रदान किया जायेगा। खाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक पक्ष की ओर से 15-15 लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि जिले में कुल मिलाकर 456 लोगों का विवाह कराने का लक्ष्य है। पहले चरण में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का चयन किया गया है। इसके लिए कोई धर्म या जाति बंधन नहीं है। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित एवं मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी कराएंगे। 37 जोड़ों को शौचालय भी गिफ्ट में प्रदान किए जाएंगे। इनके खाते में 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे और मौके पर इन्हें स्वीकृत पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जोड़ों को जो सामग्री प्रदान की जाए गी,उनमें सिल्क साड़ी, चुनरी, सिल्क सलवार सूट का कपड़ा, ब्लाउज, पेटीकोट, स्टील की टंकी, थाली,परात,कटोरी,चम्मच,बाल्टी के साथ चांदी की पायल, बिछिया,बक्सा,डिनर सेट दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयासों से मंगलसूत्र, एक गैस सिलेंडर व चूल्हा, अलमारी, बैड बिस्तर व तकिया समेत, दो हजार रुपये से अधिक का बर्तन भी दिया जाएगा। साथ ही बताया कि अगले चरण में इस तरह के सामूहिक विवाह समारोह तहसील स्तर पर आयोजित होंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुशवाहा,समाज कल्याण अधिकारी अर्चना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें