फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लगी आग से 50 हजार की नगदी राख

Mon, 20 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के मौजा रमायन के नगला छोला में रविवार रात दो घरों में आग लगने से 50 हजार नगद और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। बेटी की शादी कासामान भी जल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मौजा रमायन के नगला छोला में रविवार रात राकेश कुमार पुत्र अजुद्धी प्रसाद और पड़ोसी मुन्ना लाल पुत्र श्याम बाबू के घरों में आग लग गई। राकेश कुमार के घर में बक्से मेें रखे 50 हजार नगद सहित अनाज, टीवी कलर, मिक्सी और अन्य सामान जल गया।

राकेश ने बताया कि उसकी पुत्री सोनी की शादी 31 मई को होेनी है। उसकी शादी का सामान जल गया। आग ने पड़ोसी मुन्नालाल के घर को भी चपेट मेें ले लिया। गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेश यादव ने नुकसान की जानकारी ली। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह भदौरिया ने पीड़ित राकेश को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें