फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 50 नदारद

Thu, 09 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अंग्रेजी की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को जिले में पांच केंद्रों पर शुरू हुई। इसमें पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 1889 में से 1839 छात्र-छात्राएं ही सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


सिटी कोऑर्डिनेटर एवं संत विवेकानंद आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने बताया कि सभी केंद्रों पर गठित वरिष्ठ प्रधानाचार्यों के 10 उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया।  संत विवेकानंद स्कूल में कुल 590 छात्र-छात्राओं में 26, सेंट मेरीज में 441 छात्र-छात्राओं में छह, सुुदिति ग्लोबल एकेडमी में कुल 435 छात्र-छात्राओं में पांच, होली प्वाइंट भरथना में कुल 222 छात्र-छात्राओं में चार व देहली पब्लिक स्कूल में कुल 201 छात्र-छात्राओं में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। सीबीएसई ने इस वर्ष नया एप लांच किया है जिसकी सहायता से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी अपने मोबाइल पर सीबीएसई ईसीएलएप डाउनलोड करने के पश्चात अपना मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करें। इसके पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसकी सहायता से अपने केंद्र की लोकेशन प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें