फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चार लोगों पर बेटे की हत्या का मामला दर्ज

Mon, 08 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नगला परसे में भूसे वाले कमरे में युवक का शव मिलने के मामले में पिता ने चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में संदिग्ध युवती से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे गांव के ही श्रीराम के घर में भूसे वाले कमरे अभिषेक का शव पड़ा मिला था। उसके पिता दलवीर सिंह ने गांव के ही राकेश कुमार, अमर सिंह, श्याम सिंह व हरिशचंद के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक खेतों में शौच के लिए गया था। रास्ते में नामजद लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
शव को गांव में ही एक भूसे वाले कमरे में छुपा दिया। महिला भूसा भरने गई तो घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी बकेवर विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं। प्रेम प्रसंग का मामला भी बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। संदेह में आई एक युवती से भी पूछताछ की जा रही है। युवक के पास मिले मोबाइलों की कॉल डिटेल जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें