सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि इस वर्ष इटावा जिला में 49 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। सभी विभागों को इसकी लक्ष्य पूर्ति में जुट जाना है। वे शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखना रेंज परिसर में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एलान संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति सामाजिक और राजनीतिक जागृति लाने के लिए 1972 में किया था।
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, विधायक सावित्री कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, अमित तिवारी मानु, शिबू चौधरी उपस्थित रहे ।