फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आंखों के संक्रमण और बुखार की चपेट में आईं 47 छात्राएं

Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 01: स्वास्थ्य शिविर में बालिका से बात करतीं डॉ.नीलिमा राजपूत व अन्य। संवाद
विज्ञापन

विहान बालिका विद्यालय की हैं छात्राएं, रक्तदाता समूह ने कुल 71 बालिकाओं का कराया स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लुहन्ना चौराहा स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं का स्वास्थ्य ठीक न होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को रक्तदाता समूह इटावा की टीम विद्यालय की वार्डन प्रतिमा सिंह से मिली। बताया कि कुछ बालिकाओं के आंखों में सूजन है और तेज बुखार आ रहा है।
डाॅक्टरों ने सभी 71 बालिकाओं की जांच की, जिसमें 47 बालिकाएं आई फ्लू और वायरल बुखार से पीड़ित मिलीं। इन सभी को मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय से दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डाॅ. सतेंद्र यादव ने कहा कि ये वायरल फीवर है और मौसम के बदलाव के कारण ऐसे लक्षण बच्चों में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

47 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां उपलब्ध करवा दी गईं हैं। जल्द ही सभी बालिकाएं स्वस्थ हो जाएंगी। आराम नहीं मिलने पर बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाएंगे। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. सतेंद्र यादव, डाॅ. नीलिमा राजपूत ने किया।
विज्ञापन

सहयोग स्वास्थ्य कर्मी जितेन्द्र सिंह. प्रवीण सिंह, नजमीन बर्सी व रक्तदाता समूह इटावा ग्रुप से शरद तिवारी, दीपक तोमर, सौरभ परिहार और भानू चतुर्वेदी, एक निजी अस्पताल से आकाश यादव, मनिक यादव, संध्या आदि ने किया। साथ ही विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें