फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताखा में प्रधान पद के 433 दावेदार

Tue, 17 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा में मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों का रेला उमड़ पड़ा। प्रधान पद  के लिए कुल  433 और पंचायत सदस्य पद के लिए 530 नामांकन हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही ब्लाक मुख्यालय पर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। बैरियर पर क्षेत्राधिकारी चंद्रदेव यादव एवं थानाध्यक्ष जेपी यादव ने सभी समर्थकों को रोक दिया और प्रत्याशी एवं उसके समर्थक को ही अंदर जाने दिया। नामांकन कराने बाले प्रत्याशियों में इस बार युवाओं की संख्या अच्छी खासी देखने में मिली।

नामांकन परिसर मे ताखा की सात न्यायपंचायतों के लिए अलग-अलग टेबलों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव ने चार बजे तक जितने भी प्रत्याशी नामांकन परिसर में पहुंच गए थे उन सभी के पांच बजे के बाद तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन प्रधान पद के  193 नामांकन दाखिल हुए थे दूसरे दिन 240 नामांकन प्रधान पद के लिए दाखिल हुए हैं। ताखा की  42 ग्राम पंचायतों में हिंदूपुर बैदपुर से एक मात्र अशोक यादव ने सोमवार को नामांकन किया था मंगलवार को किसी ने नामांकन नही किया। इसलिए अशोक का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें