फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुकान पर धावा बोलकर 4300 रुपये लूटे, विरोध पर चाकू से मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दलेल में कुछ लोगों ने एक दुकान पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दुकान की गोलक से 4300 रुपये लूट लिए। विरोध पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर एक कारीगर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत करीब 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ी दलेल निवासी राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृष्णा उर्फ बऊआ निवासी कटारी थाना जसवंतनगर और राज धाकरे निवासी गढ़ी दलेल अपने करीब 15 साथियों के साथ दो तीन कारों में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है यहां गाली-गलौज करते हुए गोलक में रखे करीब 4300 रुपये जबरन निकाल लिए।
राजेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा उर्फ बऊआ ने चाकू से वार कर दिया जिससे दुकान पर काम कर रहे कारीगर सुनील निवासी पूछरी के सिर में गंभीर चोट लग गई। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपी राज धाकरे ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। हमलावरों की एक कार पुलिस के कब्जे में बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें