फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों को बांटीं गयीं क्रेटें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बुधवार को एक सैकड़ा किसानों को चार-चार प्लास्टिक क्रेट का वितरण किया गया। कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडी सचिव अनिल कुमार ने कहा कि शासन व मंडी परिषद लखनऊ के आदेशानुसार सब्जी कारोबार से जुड़े एक सैकड़ा किसानों को चार-चार प्लास्टिक क्रेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन


सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्लास्टिक क्रेट से किसानों को सब्जी रखने के लिये सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत रघुवीर सिंह उरैंग, लाल बहादुर संतोषपुर, अजब सिंह भरथना, जितेंद्र सिंह मनोज कुमार सरैया आदि किसानों को चार-चार प्लास्टिक क्रेट दी गई।

इस दौरान देवेश सक्सेना, रविप्रताप सिंह, शिलादित्य सिंह आदि मंडी कर्मियों के अलावा आढ़ती संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, होम सिंह यादव आदि की प्रमुख मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें