इटावा। जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह के शहर भ्रमण पर निकलने और नगर पालिका पहुंचकर औचक निरीक्षण करने की खबर से अफरातफरी का माहौल रहा। व्यवस्थाओं को आनन-फानन में दुरुस्त किया गया। हालांकि डीएम वहां नहीं गए। वह पालिका न पहुंचकर सीधे महात्मा ज्योतिवा फुंले स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। मैदान का निरीक्षण करने के बाद, जिम्नॉस्टिक हॉल, एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान साथ रहे सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला उन्हें संबंधित जानकारियां दीं। स्टेडियम निरीक्षण के बाद डीएम पक्का तालाब पहुंचे और बगैर गाड़ी से उतरे आसपास का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन होते हुए कचेहरी पहुंचे।