फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये जाने, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति किये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की समीक्षा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा में शासन से प्राप्त 05 लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैकों द्वारा अभी तक मात्र 06 मामलों में ऋण स्वीकृत कर 02 प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किया गया। सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक की महेवा शाखा में आवेदन पत्र लंबित पाये जाने पर बैकर्स से कहा कि वह लाभार्थी परक योजनाओं में लाभार्थियों को ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समाीक्षा में जनपद के लक्ष्य 76 के सापेक्ष विभिन्न बैंकों को 161 आवेदन पत्र प्रेषित किए गए। अभी तक बैंकों द्वारा 42 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 21 लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। बैंकर्स से कहा कि लंबित समस्त पत्रावलियों पर तत्काल ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें, वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है कोई भी पत्रावली बैंक में ऋण वितरण के लिए लंबित नहीं रहें।
विज्ञापन


स्टैंडअप इंडिया की समीक्षा में जनपद के संशोधित लक्ष्य 256 के निर्धारित लक्ष्य के तहत विभिन्न बैंक शाखाओं में आवंटित कर प्रेषित किए गए। योजना के अन्र्तगत अनुसूचित जाति के लोगों एवं सभी वर्ग की महिलाओं को उद्येाग सेवा एवं व्यवसाय के लिए10 लाख से 01 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहतं 33 आवेदन पत्र प्रेषित किए गए जिसके तहत 24 मामलों में ़ऋण उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर.,उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, अग्रणी जिला प्रबंधक देवेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग संध्या यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें