फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर टड़वा काछियान के निकट वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना नेशनल हाईवे पर परसूपुरा के निकट हुई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।

शनिवार दोपहर कीरत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, पिंकू पुत्र लज्जाराम निवासी कुंदनपुर बाइक से अपने घर जा रहे थे। लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर टड़वा काछियान के निकट वैन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में 40 वर्षीय पिंकू ने दम तोड़ दिया। उसके साथी ने बताया कि वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लक्ष्मीकांत पुत्र रामविशाल निवासी मेला जिला बांदा दिल्ली से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में परसूपुरा के निकट झपकी आने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया है।

- बाइक सवारों को वैन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें