फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर अधिकारियों समेत 41संक्रमित मिले

विज्ञापन
फोटो संख्या 13 भरथना के गांधी नगर में सैनिटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के दो सांख्यकी अधिकारी व थाना जीआरपी सिपाही समेत 41 लोगों में गुरुवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 923 लोग चपेट में आ चुके हैं। छह दिन में अब तक 223 संक्रमित मिल चुके हैं।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि संक्रमित मिले 30 वर्षीय अधिकारी शहर के खटखटा बाबा कालोनी में रहते हैं।
दूसरे 35 वर्षीय अधिकारी लुधपुरा जसवंतनगर में रहते हैं। इनकी 32 साल की पत्नी और 10 साल का पुत्र भी संक्रमित है। थाना जीआरपी के 32 वर्षीय सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शहर के ओम शांति कालोनी बाइस ख्वाजा रोड के पास 5 लोग संक्रमित मिले है, जिसमें तीन महिलाएं हैं। तीनों एक परिवार से हैं।
क्षेत्र में पहले ही एक व्यक्ति संक्रमित मिल चुका है। चार लोग पक्का तालाब सिविल लाइन में संक्रमित मिले हैं। यहां भी तीन लोग पहले संक्रमित मिल चुके हैं। न्यू कालोनी चौगुर्जी में 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

युवक के परिवार के कुछ लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। जजी कंपाउंड में तीन लोग संक्रमित मिले। इनमें 75 व 51 साल की महिलाएं व 13 वर्षीय किशोर शामिल है।
प्रकाश नगर महेरा चुंगी में 30 व 58 साल की दो महिलाएं संक्रमित मिलीं हैं। शिवपुरी शाला में 37 वर्षीय महिला व 11 साल का किशोर पॉजिटिव पाया गया। इकदिल क्षेत्र में 28, 29 व 32 साल के तीन युवक कोरोना के चपेट में आए हैं।
बराही टोला में 26 व 25 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। इस परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित मिल चुका है। सुंदरपुर में 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
जसवंतनगर में 35 वर्षीय व्यक्ति, बढ़पुरा के ग्राम नगला तौर में 47 वर्षीय व्यक्ति सदर बाजार इकदिल का 65 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला खेड़ापति का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
एमएस पुरम फ्रेंड्स कालोनी में 47 वर्षीय, वैरुन कटरा साहब खां में 44 वर्षीय, न्यू बस स्टैंड तिराहा पर 55 वर्षीय, गांधी नगर में 60 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, करनपुरा का 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
भरथना के मोहल्ला गांधीनगर में कोरोना संक्रमित व्यापारी का 13 वर्षीय पुत्र के पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया। सीएचसी में 29 व पीपरीपुर गांव में 45 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया संक्रमित किशोर के पिता की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी, जो आगरा अस्पताल में भर्ती है। पुत्र को होम आइसोलेट किया गया है। बताया दो जगहों पर 74 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें