अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना सहसों थाना क्षेत्र के चंद्रहंस पुरा के पास हुई। यहां भिंड जिले मोहाना थाना क्षेत्र के गांव दौलत पुरा निवासी मुलायम सिंह(25) पुत्र बंशीलाल अपने साथी ऐलान सिंह पुत्र आज्ञा रामनिवासी सिद्वपुरा थाना दबोह व सनी पुत्र रामौतार निवासी दौलत पुर के साथ बाइक से अपने दोस्त अरविंद कुमार निवासी हनुमंतपुरा के पुत्र के बर्थडे समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था जैसे ही वह चंद्रहंश पुरा के पास पहुंचा तभी तेजी से बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे और चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसा होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां रास्ते में मुलायम सिंह की मौत हो गई। बाकी दोनों को भर्ती कर लिया।
दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर कस्बा के निकट हुई। यहां तेजी से आ रही एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार सुनीता पत्नी सत्य प्रकाश निवासी सिनेमा रोड नगला बगिया करहल मैनपुरी उनकी पुत्री काजल व बाइक चला रहा अभिषेक कुमार पुत्र उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां रास्ते में सुनीता की मौत हो गई। काजल व अभिषेक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें सैफई रैफर कर दिया।
तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल में पास हुई जहां जनता कालोनी थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी रमेश चंद्र प्रजापति 65 पुत्र नाथूराम साइकिल से कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। तभी जिला अस्पताल के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। रमेश चंद कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते थे। इसके अलावा फ्रेड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहे के पास पैदल जा रहे राजेंद्र मोहन 52 पुत्र विजय शंकर माली निवासी फ्रेंड्स कालोनी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उझियानी के पास बाइक से जा रहे राज कुमार पुत्र छोटे लाल व राम खिलावन पुत्र बल्दू प्रसाद निवासी कुठौद को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राज कुमार अपनी बेटी की शादी में बाइक देने के लिए ले जा रहे थे तभी हादसा हो गया। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलाजनी क ेपासतेजी से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार रशीद पुत्र शौकत निवासी बादौर थाना उरावन इलाहाबाद घायल हो गया। इसके अलावा बकेवर क ेपास बाइक बैलगाडी से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार कदीर पुत्र लड्डन अजीम पुत्र आजम निवासी बकेवर व बलबीर पुत्र दिवारी लाल निवासी मुवारक पुरा घायल हो गया। भरथना थाना क्षेत्र के गांव बेटियापुर के पास बाइकों की भिडंत में नरेश पुत्र रामेश्वर निवासी बेटियापुर घायल हो गया। इसके अलावा भरथना रोउ पर संगर नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जितेंद्र पुत्र राकेश निवासी मीर पुर हाथरस घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।