फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोजगार मेले में 33 छात्र-छात्राओं ने पाई नौकरी

Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं. 27::: प्लेसमेंट पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। संवाद
विज्ञापन

- छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में किया गया था रोजगार मेले का आयोजन
- शहर के तिरुपति बालाजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लिया था हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में लगे रोजगार मेले में तिरुपति बालाजी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्लेसमेंट में बाजी मारी। महाविद्यालय के 33 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार के जरिए अलग अलग विभागों में नियुक्ति पाई। महाविद्यालय में इन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
विश्वविद्यालय के आयोजित रोजगार मेले में 351 पद के सापेक्ष महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिए। कालेज प्रबंधक शिवमोहन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय से 38 छात्र-छात्राएं इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने कानपुर गए थे। इनमें से 33 छात्र- छात्राओं ने अलग-अलग विभागों में चयन हुआ।
विज्ञापन

नेहा अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड में महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति, रूबी, अंशिका, शालिनी, शिवानी, साक्षात्कार पास कर नौकरी का ऑफर लेटर प्राप्त किया। अमेजॉन प्राइवेट लिमिटेड में महाविद्यालय के छात्र अवनीश यादव, निखिल यादव, समीर खान, यतेंद्र यादव, आकाश कुमार, राजीव कुमार, विजय यादव ने साक्षात्कार पास कर नौकरी प्राप्त की।
सत्या प्राइवेट अस्पताल में महाविद्यालय की छात्रा अनामिका, हेमलता, नीरज, रुचि, रूबी, नेहा,अंजली, खुशबू, टीना ने ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मैं महाविद्यालय की छात्रा एलिजा खान, कीर्ति, शालिनी, मालती, शिल्पी, प्रियंका ने प्लेसमेंट हासिल किया।उन्होंने बताया कि इसी तरह सिडटेक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में महाविद्यालय के छात्र नितिन, अश्वनी, विकास, मनीष, अनामिका, एलिजा खान ने अग्निशामक प्राइवेट लिमिटेड में महाविद्यालय के छात्र नितिन,अश्वनी, विजय,आदित्य, ने सफलता पाई।
स्वस्थ भारत प्राइवेट लिमिटेड टेक्नोलॉजी में महाविद्यालय की वंदना, प्रीति, शिवानी, अवनीश, निखिल, यतेंद्र, हेमलता, नीरज, कीर्ति, शालिनी, अंशिका ने तथा मयूर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में महाविद्यालय के छात्रआदित्य,समीर,आकाश,नेहा,राजलक्ष्मी,शिवानी,पारुल,नितिन,सभी छात्र-छात्राओं साक्षात्कार पास कर ऑफर लेटर प्राप्त किए।
विज्ञापन

गुरुवार को इन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अकादमिक अधिकारी डॉ. अभय कुमार मौर्य व कला संकाय की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष वैशाली शर्मा ने छात्र छात्राओं को रोजगार मेले में सम्मिलित कराया। समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक शिव मोहन सिंह ,पूनम चौहान प्रशासनिक अधिकारी भुवनेंद्र प्रताप सिंह ,परीक्षा अधिकारी डॉ पुनीत मिश्रा ,अकैडमी अधिकारी डॉ अभय कुमार मौर्य ,शुभम सिंह चौहान, वैशाली शर्मा ,कल्पना यादव, यादवेंद्र यादव, अमित दुबे, आनंद प्रकाश ,जय कुमार, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें