फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

Sat, 14 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। रायनगर से जसवंतनगर आने वाली 33 केवी बिजली लाइन में शनिवार को लगातार दो बार फाल्ट होने से बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबा मऊ समेत ग्रामीण फीडरों से जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बीतने के बाद भी खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे रोस्टिंग के बाद सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई तो रायनगर से जसवंतनगर आने वाली 33 केवी लाइन का जंपर जल गया। इससे लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे तक तक पेट्रोलिंग करने के बाद किसी तरह लाइन चालू की, लेकिन महज पांच से 10 मिनट आपूर्ति चलने के बाद ही 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जलकर फट गया। इसके बाद दोबारा आपूर्ति बंद हो गई।

बिजली गुल होने से बलरई, जुगोरा, बहादुरपुर, निजामपुर, राजपुर, धरवार, बीबामऊ, तिजोरा, बाऊथ, नगला विशुन, नागरी, अजबपुर, कोकाबली, अंडावली, पीहरपुर, सरामई, घुराह और जाखन समेत 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण फीडर की 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जल गया है। उसे ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें