फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज का होली मिलन समारोह 23 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता लालजी ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन 23 मार्च शनिवार को दोपहर 2.00 बजे ध्रुव वाटिका रामलीला रोड इटावा में किया जाना निश्चित किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन भरथना एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने बताया कि इस बार के आयोजन में मथुरा के बरसाने के मुख्य कलाकारों के साथ फूलों की होली एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। समस्त सर्व वैश्य समाज से अनुरोध है कि सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिषद के महामंत्री विवेक रंजन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रुचि गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रूपकिशोर अग्रवाल, योगेंद्र पोरवाल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें