फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आसरा के अपात्रों की नहीं चस्पा हुई सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। शनिवार को नगर पालिका परिषद, इटावा की आवास आसरा योजना के तहत150 अपात्रों की सूची डूडा कार्यालय पर चस्पा होने का जानकारी लेने गए लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी,जब उन्हें कार्यालय पर चस्पा सूची नजर नहीं आई। लोगों ने कार्यालय से जानकारी की पर वहां से कोई जानकारी नहीं मिली।


गौरतलब है कि मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डूडा पीके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया था कि नगर पालिका परिषद इटावा में आवास आसरा योजना में अपात्र 150 लाभार्थियों की सूची डूडा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो एक सप्ताह के अंदर डूडा कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में कुछ लोगों ने बताया कि वहां से मिले एक मोबाइल फोन नंबर पर जब इस संबध में बात की गई तो जवाब संतोषजनक नहीं मिला। आवास आसरा योजना के तहत कुल 108 आवासों का आवंटन किया जाना है। लिहाजा डूडा कार्यालय को 424 फार्म प्राप्त हुये थे। पात्रता की जांच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए जाने के बाद 274 लाभार्थी पात्र पाए गये,जबकि 150 अपात्र मिले हैं।

- डूडा से निराश लौटे लोग, 108 को मिलना है आवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें