फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- समर जैकेट पहने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फोटो संख्या 02- समर जैकेट पहने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वालीं महिलाएं।
विज्ञापन

300 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण
प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, कैप और समर जैकेट वितरित
संवाद न्यूज एजेंसीं
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड महेवा, बसरेहर और जसवंतनगर की 150 महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। ताखा, बढ़पुरा और चकरनगर में 150 महिलाओं के नये बैच का शुभारंभ कर दिया गया है।
उपायुक्त स्वरोजगार बृज मोहन अंबेड ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यही महिलाएं सरकारी विद्यालयों के बच्चों की यूनिफार्म तैयार करेंगी। इससे एक तरफ शासन के लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अपने गांव-घर में रोजगार सुलभ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक आजीविका दीपेंद्र सिंह तोमर ने टेलरिंग शॉप योजना की जानकारी दी। जिला मिशन प्रबंधक एसएम सीबी नंदकिशोर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन पर्यवेक्षक अमित गुप्ता ने किया। जिला मिशन प्रबंधक सरल यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, कैप और समर जैकेट बांटीं। संतोष कुशवाहा ने मुद्रा ऋण योजना की जानकारी दी। विप्लव भूषण ने प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया। मौके पर बीएमएम प्रवीण कुमार, मनीष सिंह, सत्यजीत सिंह, रीनू, अमित तिवारी, राहुल शर्मा, दशरथ सिंह सहयोगी संस्था के कन्हैयालाल, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें