फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा

Sat, 04 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। किशोरी से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की कोर्ट ने दोषी को तीन साल की सजा सुनाई है। 1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक दशरथ सिंह चौहान ने बताया कि एक गांव निवासी शख्स ने जसवंतनगर थाने में अजनौरा निवासी राजीव उर्फ करु जाटव के खिलाफ बेटी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 14 मई 2017 की रात करीब 11:30 बजे राजीव घर में घुस आया और 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी के विरोध करने पर उसने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद राजीव के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए। साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने राजीव को दोषी पाया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें