फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला ने नशीला स्प्रे सुंघाकर रुपये और मोबाइल लूटा

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर घर आ रहे युवक को बस में बगल में बैठी महिला ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। इटावा बस स्टैंड पहुंचने पर युवक को बेहोश देखकर रोडवेज कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वैदपुरा थानाक्षेत्र के गांव खरदुली निवासी योगेंद्र यादव (24) ने बताया कि वह दुबई मेेेेें मार्केटिंग कंपनी में सुपरवाइजर हैं। गुरुवार सुबह वह दिल्ली पहुंचे। वहां से आनंद विहार से बस से इटावा आ रहे थे। आनंद विहार से ही उनकी सीट के बगल में महिला बैठी थी। थकान के कारण उन्हें नींद आ रही थी। इस दौरान महिला ने उन्हें नशीला स्प्रे सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए।
देर शाम जब होश आया तो इटावा बस स्टैंड पर पड़े थे। रोडवेज कर्मियों ने घरवालों को सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दो हजार रुपये, दुबई की मुद्रा, मोबाइल और पर्स गायब था। पर्स में पहचानपत्र समेत कुछ जरूरी कागजात थे। घटना की जानकारी होने पर मां, भाई समेत परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें