फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 2698 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जनपद के 67 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न हुईं। अधिकारियों का दावा है कि नकल न हो पाने के कारण ही दोनों पालियों में कुल 2698 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के महत्वपूर्ण विषय विज्ञान की परीक्षा थी। इसके साथ ही इंटरमीडिएट के संगीत गायन, वादन और नृत्यकला के पेपर भी हुए। प्रथम पाली में कुल 21,751 पंजीकृत छात्रों में से 20,270 उपस्थित रहे, जबकि 1,481 अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा में 17,716 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 16,499 उपस्थित रहे और 1,217 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने लुखरियाई, साम्हों, नगला छोटे और सिरकौरा सहित कई केंद्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। राज्यस्तरीय पर्यवेक्षक प्रतिभा मिश्रा और नीता कटारिया ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें