बकेवर। भरथना विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बकेवर थाना क्षेत्र में छह अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा 26 संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन पुलिस ने किया है।
बकेवर थाना पुलिस ने डेढ़ हजार लोगों को पाबंद कर 19 लोगों को अवैध शराब के साथ व शराब की भट्ठी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजकर 366 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है।
विधानसभा चुनाव को लेकर बकेवर थाना क्षेत्र में संवेदनशीन और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन बकेवर थाना पुलिस ने कर लिया है। इस संबंध में बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र में 121 मतदान केंद्र हैं और 174 बूथ हैं।
जिसमें से 10 चकरनगर तहसील क्षेत्र में आते हैं। इसके अलावा बकेवर थाना क्षेत्र में 26 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। छह मतदान केंद इकनौर, खितौरा, टिलीटिला, नगलाकले, कुशगवां अहिरान, उझियानी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
बताया कि चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण किया जा चुका है। चुनाव को लेकर समूचे क्षेत्र में अब तक तकरीबन डेढ़ हजार लोगों को 107, 16 के तहत पाबंद किया गया।
इसके अलावा को 19 लोगों को 366 लीटर अवैध शराब के साथ विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक शराब भट्ठी भी पकड़ी गई थी। सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। पुलिस चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही, साथ ही तलाशी अभियान चला रही है।