भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में सैफई के ग्राम उसरई में दिल्ली के आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए शांति हवन किया गया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजीव किसान ने बताया कि 26 जनवरी को बड़ी संख्या में लोग एक साथ होकर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। रैली सैफई तहसील तक जाएगी।
किसान यूनियन के संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्दी में किसान सड़कों पर हैं, उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
जबकि करोड़ों रुपये कृषि कानूनों से होने वाले लाभ समझाने में खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर सिपाही राम, लालू यादव, संजेश कुमार यादव, संजीव किसान, जनवेद यादव, योगेंद्र आदि रहे। (संवाद)