फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में विद्युत चोरी के 25 मुकदमे दर्ज, 33 लाख बकाए पर काटे 170 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्ती बरतते हुए एफआईआर दर्ज कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 25 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा की टीम ने शुक्रवार को विद्युत चोरी के 20 मुकदमे दर्ज कराए। इस दौरान 215 कनेक्शन चेक करते हुए 12.2 लाख रुपये के 60 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और सबसे ज्यादा 8.1 लाख रुपये वसूले।
एसडीओ प्रथम विवेक कुमार की टीम ने विद्युत चोरी के 5 मुकदमे दर्ज कराए। 185 कनेक्शन चेक करते हुए 14.2 लाख रुपये के 54 बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 6.7 लाख रुपये वसूले। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार की टीम ने 144 कनेक्शन चेक करने के दौरान 5.9 लाख रुपये के 56 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 2.5 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

लवेदी संवाद न्यूज के अनुसार खेड़ा मुहाल,मवेशी मुहाल, कहारान मुहाल, कुम्हारान मुहाल, मोचियान मुहाल, नहर पुल पार मोहल्ले में चेकिंग अभियान चला कर 14 कनेक्शन काटे गए। इसमें 10 बकायेदारों को नोटिस दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें