अभियान में 22 लोग भेजे गए जेल
इटावा। एसएसपी के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे जुआ, सट्टा, शराब, नशीला पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली पुलिस ने सुधीर दुबे, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोनू, फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने सुरेश, अरविंद कुमार, राधेश्याम कश्यप, दिलीप, सुशील कुमार, मोहम्मद शादाब, मदनलाल दीक्षित, जिंडेल सिंह, इकदिल थाना पुलिस ने छोटू, धर्मेंद, अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना भरथना पुलिस ने रामसेवक, रामविलास, होमसिंह, सोबरन सिंह, बलरई थाना पुलिस ने रामवीर, चरण सिंह, राकेश, सुरेंद व दलवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।