फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट खोरों के खिलाफ छापामारी का नहीं दे पाए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को खाद्य तथा रसद विभाग की जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई। विभागीय अधिकारी छापामार कार्रवाई पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एडीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि कितने छापा मारे गए, कितने सैंपल लिए गए। कितने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसकी तहसीलवार सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


खानपान चीजों में मिलावट के विरुद्घ खाद्य सुरक्षा विभाग सुस्त पड़ा हुआ है। विभाग की यह कार्यशैली समीक्षा में सामने आई। इसे लेकर एडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने सख्त निर्देश दिए कि छापामार कार्रवाई की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। एडीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग के पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्ड धारकों के राशन कार्ड को आधारकार्ड से फीड कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने समीक्षा में पाया कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से 96 उचित दर विक्रेता अनाज का वितरण कर रहे हैं। गत दिसंबर में 79.85 प्रतिशत तथा जनवरी में 80.61 प्रतिशत अनाज का वितरण किया गया है। इस पर एडीएम ने शत प्रतिशत अनाज वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की समय समय पर जांच कराई जाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निरस्त की गई राशन की दुकानों को कोर्ट से बहाल किए जाने पत्रावलियां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने डीएसओ विकास कुमार से कहा कि जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित कराई जाए। आंगनवाड़ी केंद्रो पर पंजीकृत छात्रों को हॉटकुक प्रदान करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों जारी किए गए पत्र उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा वीरेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडेय, सदस्य वीपी राजन, मोहम्मद शाहिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें