इटावा। साम्हो-भरथना रेलवे स्टेशन के मध्य मंगलवार देर रात को नील गाय के टकराने से मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। अचानक अप लाइन पर मालगाड़ी के खड़े होने से रूट बाधित हो गया। कानपुर से आने श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनों को आउटरों पर रोका गया। करीब 45 मिनट बाद इंजीनियरों के ठीक करने के बाद इंजन स्टार्ट हुआ और मालगाड़ी जा सकी।
मंगलवार की रात साम्हो भरथना रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन पर जा रही दादरी मालगाड़ी के इंजन से नील गाय टकरा गयी। इससे ट्रेन रात 11 बजकर 50 मिनट पर पोल संख्या 11357 के मध्य मे जाकर रुक गई। ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा इंजन के पहियों में फंसे जानवर के मांस के टुकड़ों को निकालने लगा। इस दौरान अप लाइन पर पीछे से आ रही गाड़ी संख्या 2565 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस श्रमशक्ति को उसके पीछे रोक दिया गया।
तभी उसके पीछे आ रही एमआईजी के मालगाड़ी के साथ-साथ कई एक्सप्रेस तथा कई मालगाड़ी को रोका गया। तभी बीच ट्रैक पर जानवर के टकराने से मालगाड़ी 45 मिनट रुकने के बाद अपने गनतव्य स्थान की ओर रवाना हो गयी इसके बाद ही अप लाइन पर ट्रेन सुचारु रूप से चल सकी।