भरथना। बहुजन नायक पूर्व सांसद कांशीराम की जयंती पर भदंत शीलभद्र बुद्ध बिहार साधना केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 210 मरीजों का चेकअप किया गया। शिविर में 38 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिंहित किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में कानपुर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. यशवंत सिंह कटियार के नेतृत्व वाली टीम ने मरीजों की जांच की और दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर संयोजक एवं बुद्ध विहार प्रभारी भिक्षु सत्यशील एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों का चेकअप किया गया।
शिविर में 38 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। डॉ. कुलदीप वर्मा , डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. सत्यम कटियार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. राजेश वर्मा , भूपेंद्र सिंह , सुधांशु , आलोक यादव , भावना दोहरे, सोमलता कौशल, सुनीता मौर्य, विमलेश, उषा गोयल, पुष्प लता, बाल कुमारी रही।