फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिंक रोजगार मेले में 21 महिलाएं व 16 दिव्यांगों को नौकरी मिली

Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो 10:::दिव्यांग विशेष रोजगार मेला में साक्षात्कार लेते प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन

- जिला सेवायोजन कार्यालय पर पहली बार पिंक रोजगार मेले का आयोजन
- रोजगार मेले में 31 सामान्य लोगों को मिली नौकरी


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष रूप से रोजगार देने के उद्देश्य से पिंक रोजगार मेला लगाया गया। पहली बार लगे पिंक मेले में 21 महिलाएं, 16 दिव्यांगों को नौकरी मिली, जबकि 31 सामान्य लोगों को नौकरी मिली।

गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय पर पहली बार पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और दिव्यांगों को अधिकार रोजगार मेले में योजना दिलाना था। 218 लोगों ने पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों को साक्षात्कार दिए।
विज्ञापन

इनमें से कुल 68 लोगों का ही चयन हो सका। इनमें 21 महिलाएं तो सिर्फ 16 ही दिव्यांगों को मौका मिला। करीब 31 सामान्य लोगों को नौकरी दी गई। जिला विकलांग एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव वा मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

फाेटो 11:::अवनीश। भरथना के कुसना में रहने वाले दिव्यांग अवनीश का कहना है कि वह दिव्यांग रोजगार मेला में आकर खुश हैं। काम की बहुत जरुरत थी। दिव्यांग देखकर कोई काम नहीं देता था।
विज्ञापन


फाेटो 12:::सीमा मिश्रा। शहर के भरथन चौराहे निवासी सीमा मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से वह नौकरी के लिए प्रयासरत थीं। पिंक रोजगार मेले में आवेदन किया था। साक्षात्कार में कुछ चीजें नहीं बता पाईं। हालांकि रिज्यूम ले लिया है। नौकरी के लिए जल्द बुलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें