फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 लाभार्थियों को बांटें गए गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में रविवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य जन योजना के तहत 101 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए। दो दर्जन से अधिक लोगों को जनपद में प्रथम बार मुख्यमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के पत्र बांटे गए।
विज्ञापन


सीएचसी महेवा के प्रांगण में अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत एवं जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष त्रिपाठी के संयोजन में लाभार्थियों को कार्ड एवं चयन पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने कहा कि यह संपूर्ण विश्व की अनूठी योजना है। इसमें पूरे देश में अब तक 10 करोड़ परिवार व 50 करोड़ से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ 5 लाख तक का उठा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजयवर्धन सिंह भदौरिया, जिला मंत्री राम कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य कुंदन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें