फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। थाना ऊसराहार में शनिवार को उप जिला अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में होली के त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया। उप जिला अधिकारी सत्य प्रकाश ने सभी ग्राम प्रधानों से अपनी अपनी पंचायतों में शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन



ताखा तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुईता के नंगला भगे में ग्राम पंचायत हर कुंजल पुर के गैलवार गांव में होली जलाने को लेकर शिकायतें दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने सभी लोगों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहाकि होली के हुड़दंग में शराब पीकर सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए कोई भी अराजक तत्व यदि सड़क पर अराजकता फैलाते हुए मिलेगा। तो उसे सीधा जेल भेजा जाएगा। एसडीएम सत्य प्रकाश एवं थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने नगला भगे गांव में विवादित होली स्थल का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं पीस कमेटी की बैठक में ग्राम प्रधान पुरैला राजेश अग्निहोत्री, ग्राम प्रधान भरतपुर खुर्द, राजीव गुप्ता ग्राम प्रधान सौथना, उमाकांत शुक्ला, ग्राम प्रधान कुईता, प्रद्युम्न यादव, ग्राम प्रधान अघीनी लाखन सिंह, ग्राम प्रधान वछरोही राम अवतार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा, पंकज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें