फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो कांस्य जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छत्रपति साहू जी महाराज से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिले से संचेतना डिग्री कॉलेज के मोहम्मद रजिन हैदर और सुघर सिंह कॉलेज की अनुभूति भदौरिया ने हिस्सा लिया। दोनों ने पेयर पूमसे में स्वर्ण पदक, ग्रुप पूमसे में स्वर्ण पदक, एकल पूमसे में दोनों ने अलग-अलग कांस्य पदक जीता है। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि पहली बार जिले के खिलाड़ियों ने एक प्रतियोगिता में इतने पदक लाकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि विजेताओं का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता अमृतसर गुरुनानक देव विवि में दिसंबर में कराई जाएगी। सह सचिव हरिगोविंद सिंह ने बताया कि चार साल से दोनों अभ्यास कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे की प्रतियोगिता भी दोनों जीतेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें